चंदौली/ कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों—तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं—के बीजों की बुकिंग की सुविधा दी है। जिला कृषि अधिकारी चंदौली विनोद कुमार यादव ने बताया कि रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। किसान भाई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
बुकिंग प्रक्रिया 02 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और बुकिंग कराएं ताकि सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूँ: लक्ष्य 53,070 पैकेट — बुकिंग: 3,400 पैकेट, सरसों (मि0की0): लक्ष्य 650 पैकेट — बुकिंग: 826 पैकेट, चना मि0की0 (राज्य): लक्ष्य 800 पैकेट — बुकिंग: 487 पैकेट, अलसी (मि0की0): लक्ष्य 960 पैकेट — बुकिंग: 384 पैकेट, चना मि0की0 (केन्द्र): लक्ष्य 219 पैकेट — बुकिंग: 331 पैकेट, मसूर मि0की0 (राज्य): लक्ष्य 500 पैकेट — बुकिंग: 315 पैकेट, मसूर मि0की0 (केन्द्र): लक्ष्य 251 पैकेट — बुकिंग: 297 पैकेट, मटर (मि0की0): लक्ष्य 150 पैकेट — बुकिंग: 260 पैकेट, तोरिया (मि0की0): लक्ष्य 250 पैकेट — बुकिंग: 233 पैकेट जनपद में विभिन्न फसलों के बीजों की बुकिंग स्थिति हो चुकी है।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से आग्रह किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा