चकिया, चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोड़नपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे से मातम पसर गया। घर में सो रहे करीब पांच वर्षीय मासूम कल्लू पुत्र रामभवन को कथित तौर पर सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजन आनन-फानन में मासूम को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्चे की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मासूम की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्राम प्रधान ने भी मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार का सहयोग किया और ढांढस बंधाया।
परिजनों ने घटना की सूचना चकिया कोतवाली पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पांच वर्षीय मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया है।
रिपोर्ट: सुरेंद्र सिंह नागवंशी, जिला संवाददाता
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा