चहनिया (चंदौली)। द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को कंपोजिट विद्यालय रामगढ़, विकासखंड चहनिया में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान द हंस फाउंडेशन की टीम ने बच्चों एवं अभिभावकों को पोषणयुक्त खान-पान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पर्याप्त और संतुलित पोषण बेहद आवश्यक है। बच्चों को स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध सस्ते एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियों, मौसमी फलों, दाल, अनाज और दूध आदि को नियमित आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को लेकर भी विशेष जागरूकता दी गई। बच्चों के लिए विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें पौष्टिक भोजन के महत्व को सरल तरीके से समझाया गया।
कार्यक्रम में द हंस फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर सहित अश्वनी कुमार (फार्मासिस्ट), अभिषेक जायसवाल (एसपीओ) एवं मिथुन कुमार यादव (पायलट) मौजूद रहे। वहीं आंगनबाड़ी विभाग की ओर से अंचल यादव (सुपरवाइजर, आईसीडीएस), सुजाता कुशवाहा (कार्यकर्ती) एवं चंद्रकला यादव (सहायिका) ने सहभागिता की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार चौरसिया के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित पोषण को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा