चंदौली । आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया, चंदौली में प्राचार्य की अध्यक्षता में पाठ्येतर गतिविधि प्रभारी विश्व प्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी के कुशल तत्वाधान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ में महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है।
वह विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही प्रदान नहीं करता, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक विश्व प्रकाश शुक्ल ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा संबंधी विचारों पर विस्तार से प्रकाशित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का संपूर्ण जीवन शिक्षा, ज्ञान और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित रहा।
यह दिवस विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण की भावना व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन में उचित दिशा प्रदान करने वाले प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सम्मानित प्राध्यापकगण डॉ सरवन कुमार यादव, डॉ रमाकांत गौड़,डॉ कलावती, पवन कुमार सिंह, डॉ अमिता सिंह, डॉ शमशेर बहादुर, डॉ सुरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ रोहित यादव सहित समरजीत राकेश, देवेन्द्र बहादुर सिंह डॉ श्याम जन्म सोनकर आदि कर्मचारीगण एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा