चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के पास मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई थी, जिसके बाद बाइक सवार को एक डंपर वाहन ने कुचल दिया।
मृतक की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान निवासी राजेश खरवार के पुत्र सतीश प्रकाश चंद्र उर्फ गोलू खरवार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे खड़ान गांव में शोक की लहर है।
गोलू खरवार अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी शादी पांच वर्ष पहले धानापुर क्षेत्र के महराई गांव में हुई थी। उसकी पत्नी का नाम काजल है और उनकी तीन साल की एक बेटी आराध्या है।
मृतक के पिता घर पर रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। गोलू की मौत से परिवार के सामने जीविकोपार्जन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
घटना के समय गोलू अपने घर खड़ान से चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे। उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और चंदौली में स्टाफ नर्स के रूप में काम करती हैं, साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक का व्यवहार बहुत मिलनसार था, जिससे पूरे गांव में गहरा सदमा है। घटना की जानकारी मिलते ही धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह, समाजसेवी प्रेम सिंह, नीरज पाण्डेय, धीरज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा