ICONIC इंडिया न्यूज जिला संवाददाता सुरेंद्र सिंह नागवंशी।
चकिया चन्दौली चकिया के ग्राम दिरेहू गांव स्थित गुरुदेव वाटिका में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं साहित्यकार डा. रामकिशोर शर्मा ‘बेहद’ की स्मृति में काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया।
विश्वकर्मा उत्थान मंच व चंद्रप्रभा साहित्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि विधायक कैलाश आचार्य जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव उमाशंकर सिंह सभासद मीना विश्वकर्मा अनीता शर्मा ने डॉ ‘बेहद’ जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि साहित्यकार डॉ रामकिशोर शर्मा ‘बेहद’ ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में जो अमिट योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम समाज को अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करते, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं।
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि ‘बेहद’ जी का संपूर्ण जीवन शिक्षा, संस्कार और साहित्य को समर्पित रहा है , एवं उनकी रचनाएं और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे महान शिक्षकों और साहित्यकारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है ,तथा उनकी स्मृतियों को सहेजकर रखना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा।
कार्यक्रम के संयोजक बेहद जी के पुत्र डॉ अमरेश चंद्र शर्मा शैलेश चंद्र शर्मा राजेश चंद्र शर्मा ने अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया , इसके पूर्व डा.मनोज द्विवेदी, हरवंश सिंह,राजेश विश्वकर्मा हरिवंश सिंह बवाल सहित तमाम कवियो ने काव्य पाठ कर अपनी रचनाओं के माध्यम से डॉ बेहद’ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं समारोह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अमीर अहमद व किशन प्रसाद को पांच पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई मशीन व अन्य रोजगार परक उपकरण दस लोगो को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता सत्यप्रकाश गुप्ता, विजय कैलाश जायसवाल राधवेंद्र प्रताप सिंह अवध विहारी मिश्रा विकाश शर्मा श्यामसुंदर विश्वकर्मा रिंक विश्वकर्मा केशव मूर्ति पटेल निखिल पटेल अरविंद पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे,संचालन राजेश विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन शैलेश चंद्र शर्मा ने किया।
Author Profile
Latest entries
BreakingJuly 25, 2026बड़ा घटनाक्रम: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक विवाद के बीच लिया फैसला!
SitapurJuly 25, 2026सीतापुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन: CJP के समर्थन में धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज!
BreakingJuly 24, 2026चकिया में दिखा जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज सैकड़ों छात्रों-युवाओं की रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
StateJuly 24, 2026संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत वाल विवाह के रोकथाम हेतु साईकिल का हुआ वितरण