लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बख्शी का तालाब, लखनऊ जिले स्थित एस.एस. इंटरनेशनल संस्थान, मामपुर बाना में एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीया मंजुला उपाध्याय जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक मूल्यों, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान जी, प्राचार्या प्रिया उपाध्याय जी, अभाविप के नगर मंत्री ऋतिक जी, लखनऊ ग्रामीण विभाग के विभाग संयोजक अनुभव मिश्रा जी, जिला संयोजक अंकित पाण्डेय जी तथा नगर सहमंत्री आदित्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभाविप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा