चकिया, चंदौली। चकिया विकासखंड के बीकापुर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा खाद्यान्न और गृहस्थी का जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, बीकापुर गांव निवासी राधिका देवी का कच्चा मकान बारिश के कारण अचानक धराशायी हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान परिवार के लोगों ने किसी तरह सुरक्षित निकलकर अपनी जान बचाई।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजाराम सहित स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों अजय सिपाही, सुजीत, गोविंद, रामधर, श्याम आधार समेत दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवार की मदद की और मलबा हटाने में सहयोग किया।
खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सामान नष्ट
पीड़िता राधिका देवी ने बताया कि मकान के अंदर रखा दाल, चावल, आटा समेत अन्य खाद्य सामग्री मलबे में दब गई। इसके अलावा घर में रखा गृहस्थी का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कच्चा मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की व्यवस्था को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
राधिका देवी ने बताया कि परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसे में मकान गिर जाने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बारिश के मौसम में सिर छिपाने के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के मकान के गिरने से उसे काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को आवास और खाद्यान्न समेत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को बारिश के इस कठिन दौर में राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की मदद किए जाने की अपील की है
Author Profile
Latest entries
BreakingSeptember 10, 2026लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक पर POCSO एक्ट में मुकदमा, कक्षा 9 के छात्र से कथित अश्लील चैट का आरोप!
BreakingSeptember 6, 2026बाबा कीनाराम मठ में 10 से 12 सितंबर तक होगा 427वां जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
BreakingSeptember 6, 2026वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेलर पकड़ा गया, चालक व आरोपी मौके से फरार
BreakingSeptember 6, 2026चकिया तहसीलदार ने राहत शिविर में बांटी राहत किट,विस्थापित परिवारों को पक्की छत दिलाने का दिलाया भरोसा